हिंदी दिवस समारोह
दिनांक : 23 सितम्बर 2026
स्थान : रानी अवन्ति बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय, परपोड़ी
हिंदी पखवाड़ा 14 सितम्बर 2026 से 28 सितम्बर 2026 तक मनाए जाने के क्रम में रानी अवन्ति बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय, परपोड़ी में दिनांक 23 सितम्बर 2026 को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं आत्मीयता की भावना विकसित करना तथा हिंदी की समृद्ध साहित्यिक, भाषिक एवं सांस्कृतिक परंपरा से उन्हें परिचित कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस. आर. त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राजेश्वरी देवांगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र कन्नौजे ने हिंदी भाषा की महत्ता एवं वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के व्यापक स्वरूप, उपयोगिता तथा बदलते समय में हिंदी की भूमिका से अवगत कराया।
सहायक प्राध्यापक श्री ओंकार वर्मा ने हिंदी भाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
सहायक प्राध्यापक श्री नाथू राम निषाद ने हिंदी भाषा एवं राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए स्वरचित कविता का भावपूर्ण पाठ किया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. राजेश्वरी देवांगन ने हिंदी की समृद्ध भाषिक परंपरा एवं गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत पर विस्तारपूर्वक अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने हिंदी को भारतीय संस्कृति, लोकजीवन, साहित्य एवं जनमानस की भावनाओं को अभिव्यक्त करने वाली सशक्त भाषा बताते हुए विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान एवं गौरव का भाव विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
अंततः कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हिंदी दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं आत्मीयता की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।