वन्दे मातरम् सामूहिक गान कार्यक्रम

वन्दे मातरम् सामूहिक गान कार्यक्रम

Date: 28-09-2026

वन्दे मातरम् सामूहिक गान कार्यक्रम 


स्थान : रानी अवन्ति बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय, परपोड़ी


विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के ‘नमामि भारतम्’ के तत्वावधान में रानी अवन्ति बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय, परपोड़ी में वन्दे मातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ मनाते हुए राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ स्वर मिलाकर राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गान किया। सामूहिक गायन के दौरान महाविद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।


इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, गौरव एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को जागृत एवं सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।