दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन

दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन

Date: 27-08-2026

दिनांक 24 अगस्त 2026 को रानी अवन्ति बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय, परपोड़ी में सत्र 2026–27 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. माया शेदपुरे ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री संतोष वर्मा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, रानी अवन्ति बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय, परपोड़ी तथा मुख्य अतिथि माननीय श्री हेमसिंग साहू, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, नवीन शासकीय महाविद्यालय, बोरतरा एवं श्रीमती रीतु कन्नौजे, ट्रेनिंग ऑफिसर, औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, परपोड़ी उपस्थित रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं प्राचार्य महोदया के स्वागत एवं परिचय के साथ हुआ। 
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. माया शेदपुरे द्वारा पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम, अनुशासन, उपलब्ध सुविधाओं, विभिन्न समितियों, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक एवं कैरियर संबंधी अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन जीवन में नियमितता, अनुशासन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात डॉ. धर्मेंद्र कन्नौजे द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व, अध्ययन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण तथा महाविद्यालयीन जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। श्री इवराज जंघेल द्वारा विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने, नियमित अध्ययन करने तथा विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों माननीय श्री संतोष वर्मा, माननीय श्री हेमसिंग साहू एवं श्रीमती रीतु कन्नौजे ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल, सफल एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. एस. आर. त्रिपाठी द्वारा उपस्थित अतिथियों, प्राचार्य महोदया, समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. राजेश्वरी देवांगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित, सफल एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। दीक्षारम्भ कार्यक्रम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक वातावरण एवं उपलब्ध अवसरों से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।